ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / ‘जितना उम्र नहीं उससे ज्यादा सदन में रह लिया.. बच्चे पर क्या बोलना’,...

‘जितना उम्र नहीं उससे ज्यादा सदन में रह लिया.. बच्चे पर क्या बोलना’, तेजस्वी पर सम्राट का पलटवार

05-Mar-2024 12:37 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में महागठबंधन की रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बड़बोला बताकर जोरदार हमला किया था। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अब तेजस्वी पर पलटवार किया है। सम्राट ने तेजस्वी को बच्चा बताते हुए कहा कि किसी बच्चे के बयान पर क्या बोलना है।


जन विश्वास रैली के दौरान तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि सम्राट चौधरी 2014 के बाद कोई चुनाव नहीं लड़े हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अभी वे बच्चे हैं, किसी बच्चे पर बहुत बयान क्या देना? जितना उम्र नहीं है उससे ज्यादा सदन में रह लिया। अभी बच्चे का उम्र नहीं हुआ है। पांच पार्टी बदलने के सवाल पर सम्राट ने कहा कि उनको गिनती नहीं पता है अब बच्चे को गिनती भी सीखाना पड़ेगा। 


वहीं लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए सम्राट ने कहा कि हम हैं या पूरा बीजेपी परिवार या देश के नौजवान और गरीब सब मोदी जी के परिवार हैं। लालू प्रसाद को सिर्फ और सिर्फ अपना परिवार दिखता है। लालू प्रसाद को सिर्फ अपनी पत्नी और बेटा-बेटी की चिंता है लेकिन नरेंद्र मोदी को पूरे देश की चिंता है। नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है।


डीएमके नेता द्वारा यह कहने पर कि वे भारत माता की जय नहीं मानते, इस पर सम्राट ने कहा कि इंडी गठबंधन के जितने भी लोग हैं इन लोगों को सिर्फ मैं से मतलब है। किसी को अपने परिवार के लिए टूजी चाहिए तो किसी को थ्री जी पॉलिटिक्स चाहिए। ये तमिलनाडू वाले लोग तीन जनरेशन की गुलामी खट रहे हैं जबकि कांग्रेस के लोग चार जनरेशन की गुलामी खट रहे हैं।