Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Kalpavas Rituals: कल्पवास कब से कब तक, जानिए संगम पर आध्यात्मिक साधना और स्नान की पूरी जानकारी Bihar STET Result 2025: खत्म होने वाला 4 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, जल्द आएगा परिणाम; बोर्ड ने बताई संभावित तारीख PM-JANMAN Mission: बिहार में आदिवासी छात्रों के लिए इतने नए आवासीय छात्रावास, जानिए कब और कौन-कौन से जिले हैं शामिल? Bihar crime news : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा Heart Attack: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक, जानिए शुरुआती लक्षण Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार की महिलाओं के खाते में इस तारीख को आएंगे 10000 रुपये, आवेदन का लास्ट डेट भी नजदीक
27-Aug-2021 09:38 PM
PATNA : जनता से सीधे जुड़े रहने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी जनता दरबार लगाने का फैसला किया। 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। लगातार नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं। उधर बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों के मंत्रियों ने भी जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की है। ऐसे भी जीतन राम मांझी ने भी जनता दरबार लगाने का फैसला किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 31 अगस्त से इसकी शुरुआत करने वाले थे लेकिन अब जनता दरबार अगले महीने ही शुरू हो पाएगा। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। जीतन राम मांझी का पहला जनता दरबार अब 7 सितंबर को आयोजित होगा। मांझी की पार्टी के मंत्री और विधायक उनके सरकारी आवास पर आम लोगों की फरियाद सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।
दरअसल जीतन राम मांझी अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन के साथ दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। मांझी 31 अगस्त को दिल्ली में रहेंगे। इन दोनों नेताओं के दिल्ली में रहने के कारण 31 अगस्त को आयोजित होने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से हम पार्टी के मंत्री और विधायकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।