ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

अकेले ही अपनी नैया पार लगाने निकले मांझी, नीतीश सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगे

26-Jun-2019 08:22 AM

By 2

PATNA : महागठबंधन की खामियों को बेबाकी से कबूल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब अपनी सियासी नैया को अकेले ही किनारे लगाने को तैयार हैं। यही वजह है कि जीतन राम मांझी सहयोगी दलों की मदद लिए बिना आज नीतीश सरकार के खिलाफ धरना देंगे। बिहार में गिरती कानून व्यवस्था, खराब स्वास्थ्य सेवा और महिला उत्पीड़न के साथ-साथ अन्य जनसमस्याओं को लेकर जीतन राम मांझी आज धरने पर बैठेंगे। पटना के गर्दनीबाग में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया है। जीतन राम मांझी ने हम की तरफ से आयोजित इस धरना कार्यक्रम में महागठबंधन के किसी अन्य सहयोगी दल को ना तो बुलाया है और ना ही किसी घटक दल ने समर्थन का एलान किया है। 24 जून को राष्ट्रीय जनता दल के धरना कार्यक्रम को मांझी ने समर्थन दिया था लेकिन तेजस्वी की गैरमौजूदगी की वजह से वह खुद आरजेडी के धरने से दूर रहे थे।