चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
26-Jun-2020 12:20 PM
PATNA : कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली गए जीतन राम मांझी पटना वापस आ चुके हैं. महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर जीतन राम मांझी ने जो डेडलाइन तय की थी वह भी खत्म हो चुकी है. अब ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन में भविष्य को लेकर मांझी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.
एम स्टैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर जीतन राम मांझी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक में इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अब आगे किस विकल्प की तरफ बढ़ा जाए.
जीतन राम मांझी के साथ इस बैठक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार, दानिश रिजवान, विजय यादव पार्टी के एमएलसी संतोष सुमन समेत अन्य नेता मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे के फैसले के बारे में जानकारी दी जाएगी. बता दें कि महागठबंधन में मांझी को आरजेडी भाव नहीं दे रहा है. जिसके बाद यह चर्चा जोरों पर हैं कि मांझी बैठक में जेडीयू पार्टी में हम पार्टी के विलय को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. जेडीयू भी इसको लेकर तैयार हैं. अब फैसला मांझी को करना है.