UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
17-Feb-2020 04:10 PM
PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जेडीयू सांसद आरसीपी को बड़ी चुनौती दी है। मांझी ने राजनीति से संन्यास लेने तक की धमकी दे दी है। जीतन राम मांझी ने फर्स्ट बिहार की खबरों को रीट्वीट करते हुए ये हमला बोला है। हमने आरसीपी सिंह की बयानों के आधार पर बताया था कि वे मांझी को किस तरह हेल्थ चेकअप करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही आरसीपी सिंह ने बिहार में शराबबंदी पर सफाई भी पेश की थी।
जीतन राम मांझी ने खबरों को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं RCP सिंह को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो वह अपने अधिकारियों और मंत्रियों के आवास में छापेमारी करवाएं अगर वहां शराब नहीं मिली तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।झूठी और थोथी दलीलें देना बंद करें,सूबे का बच्चा-बच्चा जानता है कि हर जगह शराब मिल रही है।
मैं RCP सिंह को चुनौती देता हूँ कि अगर हिम्मत है तो वह अपने अधिकारियों और मंत्रियों के आवास में छापेमारी करवाएं अगर वहाँ शराब नहीं मिली तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूँगा।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 17, 2020
झूठी और थोथी दलीलें देना बंद करें,सूबे का बच्चा-बच्चा जानता है कि हर जगह शराब मिल रही है।@NitishKumar https://t.co/W31wiW9Y8y
जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी टैग किया है। और इस ट्वीट के साथ बिहार की शराबबंदी को बड़ी चुनौती भी दे डाली है। मांझी ने आरसीपी सिंह को निशाने पर लेते हुए बिहार की नीतीश सरकार को ही शराबबंदी पर चुनौती दे डाली है। मांझी ने साफ लहजों में कहा कि शराबबंदी के नाम पर पीठ ठोक रही नीतीश सरकार अपने ही मंत्रियों और अधिकारियों के घर में झांके तो पता चल जाएगा कि शराबबंदी की किस तरह धज्जियां उनके घर में उड़ रही है उनके लोग ही इसे तोड़ रहे हैं।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद गरीब तबके के लोगों को थोडी थोड़ी शराब पीने की सलाह पर सांसद आरसीपी सिंह ने नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पहले अपना हेल्थ चेकअप करवा लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि महागठबंधन के लोगों के पास शराबबंदी के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है वे फील्ड में जाकर क्या ये कहेंगे कि वे बिहार में फिर से शराब चालू करेंगे।
वहीं आरसीपी सिंह ने शराबबंदी कानून पर सफाई पेश करते हुए कहा था कि किसी भी कानून को लागू किया जाता है तो उसे तोड़ने वाले भी कम नहीं है मर्डर जैसे जघन्य अपराध जिसकी सजा फांसी है उस कानून को भी कुछ लोग तोड़ने से बाज नहीं आते फिर शराबबंदी कानून तो सामाजिक जागरुकता से जुड़ा हुआ है जैसे-जैसे इस विषय पर लोगों की जागरुकता बढ़ती जाएगी ये अपने आप कम होता चला जाएगा।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्णिया के धमदाहा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि गरीबों को दारू को दवा समझ कर पीना चाहिये। रात में सोने से पहले थोड़ी शराब पीने से कोई नुकसान नहीं होता। इससे नींद अच्छी आती है और गरीब सुबह उठकर ज्यादा तरोताजा होकर काम कर सकते हैं।