मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
03-Jan-2020 06:55 PM
PATNA: हाजीपुर जेल में कैदी की गोली मारकर हुई हत्या के बाद अब राजनीति भी होने लगी हैं. बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि सुना था कि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह जेल होती है. लेकिन बिहार में तो जेलों में भी जंगलराज हैं. अपराधी जेल के अंदर भी गोली मार रहे है.
हाजीपुर जेल में कैदी की हत्या
वैशाली जिले के हाजीपुर में आज अपराधियों ने जेल में बंद कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मनीष नाम के कैदी को पांच गोली मारी हैं. मनीष सोना लूट कांड का मुख्य सरगना था. वह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. गिरफ्तार के बाद से हाजीपुर जेल में बंद था. लेकिन अपराधियों ने आज उसकी हत्या कर दी.
बिहार से लेकर राजस्थान तक चलता था गैंग
मृतक कैदी मनीष के बारे में बताया जा रहा है कि वह राजापाकड़ के तैलिया का रहने वाला था. वह बिहार से लेकर राजस्थान तक गैंग चलाता था. मनीष मानसरोवर लूटकांड का मुख्य आरोपी था. जेल में हुई हत्या से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है कि आखिर कैसे कोई अपराधी जेल के अंदर हथियार लेकर जाता है वह घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाता है. इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. जेल में कई अधिकारी कैंप किए हुए हैं.