ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

जीतनराम मांझी को क्यों खटक रही है RJD के MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए वजह..

जीतनराम मांझी को क्यों खटक रही है RJD के MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए वजह..

13-Feb-2022 04:51 PM

PATNA : निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. आरजेडी ने आज 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है. लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी को यह लिस्ट पसंद नहीं आ रही है. 


बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर आरजेडी के द्वारा जारी प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर मांझी ने तंज कसा है. प्रत्याशियों में दलितों और महिलाओं की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों पर सवाल खड़ा कर दिया है. मांझी को इस बात का मलाल है कि राजद की लिस्ट में दलित और महिलाओं को जगह क्यों नहीं दी गई है.


राजद के द्वारा विधान परिषद के 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के तुरंत बात मांझी ने एक ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा 'ना कोई महिला,ना कोई दलित सिर्फ एक मुसलमान. वोट चाहिए सबका,विकास सिर्फ मालदारों का? गजब…गरीबो की पार्टी…गजब…'




बता दें कि विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को आरजेडी ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 24 में से 21 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की. बाकी एक सीट पर सीपीआई के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. 


चूंकि, आरजेडी यह दावा करती है कि उनकी पार्टी गरीब-गुरबों की पार्टी है. महिलाओं के हितों की बात करती है. लेकिन, इनमें से एक भी उम्मीदवार के न दलित होना और न महिला होना मांझी को खटक गया. हालांकि आपको यह भी बता दें कि एनडीए ने विधानसभा चुनाव में मांझी की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी है.