Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
30-Dec-2020 07:58 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को ऑक्सीजन सपोर्ट कर रखना पड़ा है. जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पटना एम्स में एडमिट किए गए थे और फिलहाल अभी उनका इलाज जारी है. एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है.
जीतन राम मांझी 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अपनी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जीतन राम मांझी ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. मांझी शुरुआत में तीन-चार दिनों तक अपने आवास पर ही रहे, लेकिन जब बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मांझी को एम्स में एडमिट करना पड़ा. जीतन राम मांझी के परिवार में उनकी बहू और पोती भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी.
मांझी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करना पड़ा. अब जनवरी के पहले हफ्ते में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है, लेकिन जीतन राम मांझी को अब तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है. हालांकि सांस लेने में तकलीफ एक बड़ी परेशानी है .मांझी की तबीयत में सुधार होता है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो पाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर कार्यकारिणी की बैठक की तारीख बढ़ाई जा सकती है.