ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया से जीतनराम मांझी 1 लाख 1 हजार 812 मतों से जीते, हो गई आधिकारिक घोषणा

04-Jun-2024 04:19 PM

By First Bihar

GAYA: लोकसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व गया लोकसभा सीट से हम पार्टी के उम्मीदवार जीतनराम मांझी चुनाव जीत चुके हैं। एक लाख 1 हजार 812 सीट से मांझी चुनाव जीत गये हैं। इस बात की औपचारिक घोषणा भी कर दी गयी है।  


गया लोकसभा सीट से हम पार्टी के जीतनराम मांझी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट से राजद उम्मीदवार सर्वजीत को हार का सामना करना पड़ गया। सर्वजीत बिहार के मंत्री भी रह चुके हैं इनके साथ-साथ 13 अन्य प्रत्याशी भी गया से चुनाव लड़ रहे थे इन सभी जीतनराम मांझी ने हरा दिया है। जीतन राम मांझी की जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गयी। लोग एक दूसरे से मिठाई खिलाने में लगे हैं।


गया लोकसभा से हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की है. जीतन राम मांझी ने राजद के कुमार सर्वजीत को बड़े मतों के अंतर से हराया. मांझी ने करीब 1 लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज की है और राजद के कुमार सर्वजीत को हराया. वही, गया के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम के द्वारा जीतन राम मांझी को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के सिपाही है। वह पूरे तौर पर एनडीए से जुड़े रहेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते रहेंगे। मांझी ने कहा कि हम अपेक्षा कर रहे थे कि 400 सीट आएगी, लेकिन इतनी सीट नहीं आई. फिर भी हमारी सरकार अच्छे बहुमत से बन रही है।