ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मांझी का प्रेशर पॉलिटिक्स: बोले- एक और मंत्री पद और MLC चाहिए, नीतीश...

मांझी का प्रेशर पॉलिटिक्स: बोले- एक और मंत्री पद और MLC चाहिए, नीतीश पर बनाएंगे दबाव

06-Jan-2021 03:57 PM

PATNA:  जीतन राम मांझी ने हम कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि उनकी पार्टी को एक और मंत्री का पद चाहिए. इसके अलावे उनको एक एमएमली भी चाहिए. मांझी ने साफ कर दिया दोनों को पाने के लिए वह नीतीश कुमार पर दबाव भी बनाएंगे. फिलहाल में मांझी का बेटा संतोष कुमार सुन मंत्री हैं. 

न्यायपालिका में आरक्षण

जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस पार्टी की नीति ठीक होती है उस पार्टी को जनता का सहयोग मिलता है. हमारे समाज के लोग विधायक, मंत्री बन जाते हैं और समाज की जरूरत भूल जाते हैं. हमारी पार्टी का एजेंडा है कि निजी क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए. हमें न्यायपालिका में भी आरक्षण चाहिए.


7 सीटें जीतते तो सत्ता की चाबी हमारे पास होगी

मांझी ने कहा कि सबको एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए. इसको लेकर अगर आने वाले समय में आंदोलन करना पड़ेगा तो जरूर करेंगे. इसी मुद्दे को लेकर हमें आगे चलना होगा. जो लोग इस मुद्दे के साथ पार्टी में रहते हैं, तो रहें. नहीं तो बाहर चले जाए. न्यायपालिका में जिस घटना में एससी-एसटी जुड़े होते हैं. उस केस में सजा होती है. स्वर्ण जाति के लोग पैरवी करते है. मैं अपने सीएम कार्यकाल में एससी- एसटी के लिए काम करके दिखा. अगर हमारी पार्टी के 7 सीट पर जीत जाते तो आज सत्ता की चाबी हमारे पास रहती है. मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें सीएम बनाया. इसका फायदा गरीब को मिलना है.


बंगाल में लड़ेंगे चुनाव

मांझी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा के चुनाव भी हम पार्टी चुनाव लड़ेंगी. वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. बंगाल, झारखंड और दिल्ली में हम पार्टी अपना जनाधार मजबूत करेगी.