‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
01-Sep-2022 03:03 PM
PATNA : बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है। मंत्रिमंडल में कई नए मंत्रियों को जगह दी गई। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है, वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को लेकर है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब ये साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के चेहरा होंगे और 2024 में हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे।
जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गएं थें। आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा।”
वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी यही बात कही है कि 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके लिए हम जी जान लगा देंगे। दानिश ने कहा कि आज जो भारत दिख रहा है, वह सरदार पटेल की मेहनत का नतीजा है। एक वक्त था जब देश को जोड़ने के लिए सरदार पटेल ने अपनी ज़िन्दगी लगा दी थी, लेकिन उस वक्त हम चूक गए थे। अभी देश में हिंदू-मुस्लिम और दलित-फॉरवर्ड के नाम पर लड़वाया जाता है। अब वक्त आ गया है कि हम सरदार पटेल जैसे शक्तिशाली नेता को चुने। नीतीश कुमार को अब प्रधानमंत्री बनाने का समय आ गया है।