Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
19-Nov-2020 07:36 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक जीतन राम मांझी आज प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेंगे। जीतन राम मांझी को राज्यपाल फागू चौहान आज प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में एक सीमित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी।
प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद जीतन राम मांझी विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सभी निर्वाचित सदस्यों को विधानसभा के सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू हो रहा है और प्रोटेम स्पीकर के तौर पर मांझी 23 और 24 नवंबर को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और तब तक स्पीकर पद की भूमिका मांझी के पास रहेगी।
विधायी प्रक्रिया के मुताबिक किसी भी नए विधानसभा सभा के गठन के बाद वरिष्ठतम सदस्यों में से किसी एक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। प्रोटेम स्पीकर ही नए स्पीकर के निर्वाचन तक सदन का संचालन करते हैं। मौजूदा विधानसभा के वरिष्ठ सदस्यों में से जीतन राम माझी एक है और इसी लिहाज से उनके प्रोटेम स्पीकर बनाया जा रहा है।