ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / मांझी की उम्मीदों को कांग्रेस ने दिया झटका, पटना दौरे पर आए गोहिल...

मांझी की उम्मीदों को कांग्रेस ने दिया झटका, पटना दौरे पर आए गोहिल महागठबंधन पर बातचीत नहीं करेंगे

09-Aug-2020 11:35 AM

By ASHMIT

PATNA : कांग्रेस के बूते महागठबंधन में अपनी नैया पार लगाने में जूटे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी और नेतृत्व का चेहरा तय करने के लिए मांझी लंबे समय से डिमांड कर रहे हैं. शनिवार को जब कांग्रेस से के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पटना पहुंचे तो मांझी को इस बात की उम्मीद जगी थी कि अब महागठबंधन में अटकी हुई गाड़ी आगे बढ़ेगी. लेकिन अब गोहिल ने जो बयान दिया है उसके बाद साफ हो गया है कि फिलहाल मांझी की उम्मीद पूरी नहीं होगी.

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि वह मौजूदा दौरे पर महागठबंधन के सहयोगी दल के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे. गोहिल ने कहा है कि यह दौरा उनकी पार्टी के लिए है और चुनाव अभियान से लेकर कांग्रेस के अंदर संगठन के मुद्दे पर वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. दरअसल शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का होमवर्क लेकर पटना आए हैं. राहुल ने 3 दिन पहले वर्चुअल मीटिंग के दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर कई तरह की गाइडलाइन जारी की थी. इसके बाद गोहिल आनन-फानन में पटना पहुंचे गोहिल जब पटना आए तो उम्मीद की गई कि महागठबंधन में सहयोगी दलों के बीच बातचीत आगे बढ़ेगी. लेकिन अब उन्होंने खुद इन संभावनाओं को खारिज कर दिया है.

आजादी के वीर सपूतों को आज कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा स्थित सप्तमूर्ति पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस से प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के अलावे प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत तमाम नेता इस मौके पर मौजूद रहे.