ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में मंच धंसा, एक साथ कई लोगों के चढ़ने से हादसा, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

26-Feb-2023 02:47 PM

By First Bihar

GAYA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के तरफ से आयोजित गरीब संपर्क यात्रा के दौरान गया में आयोजितरैली में स्वागत के दौरान मंच धंस गया। हालांकि, घटना में पूर्व सीएम और मंत्री समेत अन्य लोग बाल-बाल बचे गए। यह आयोजन गया शहर के गांधी मैदान में हो रहा था। 


दरअसल, जीतन राम मांझी की इस यात्रा को लेकर बनाए गए मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ चढ़ गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कार्यकर्ता मंच से सीधे नीचे उतर गए। इससे पहले पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया।


मालूम हो कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं।  इस दौरान मांझी के साथ उनके पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी हैं। इसी दौरान आज यानि रविवार को यह तस्वीर उनके गरीब संपर्क यात्रा से सामने आई है। मांझी पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उसनी बातों को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। इस कड़ी में आज उनकी यात्रा का अंतिम दिन था। मांझी के इस यात्रा की शुरूआत गुरारू में पैदल मार्च से हुई। इसको लेकर बोधगया में कई जगहों पर पैदल यात्रा किया गया साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ सभा और जनसभा का आयोजन भी किया गया था। 


आपको बताते चलें कि, मांझी के आज के इस रैली में भोजपुरी गायक ने अपनी भोजपुरी गीतों से महफिल में जान डाल दी। दर्शक दीर्घा में बैठे दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह को आमंत्रित किया गया है। मांझी के इस रैली में गया के गांधी मैदान में लाखों  लोगों की भीड़ जुटी है। मांझी के गरीब संपर्क यात्रा की शुरूआत नवादा से हुई थी ओर अब यह गया आकर समाप्त हो गई है।