बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
23-Dec-2021 12:48 PM
By ASMIT
PATNA : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद लोग काफी आक्रोशित है. जिसके बाद जीतन राम मांझी की मुसीबते बढ़ते ही जा रहे है. बता दें कि ब्राह्मण समाज के लोग आज पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास का शुद्धिकरण करने के लिए आए है.
जहां मांझी के आवास के बाहर ब्राह्मण समाज सत्यनारायण की पूजा शुरू कर दी है. पुलिस सचिवालय थाना की पुलिस दलबल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी. हालाकिं जब मीडियाकर्मी ब्राह्मण समाज से बात कि तो उन्होंने शुद्धिकरण की बात से मना कर दिया और बोला की हम उनके घर खाने जा रहे है. वहीं पुलिस फ़ोर्स उन्हें आवास से पहले ही रोक दिया है. पुलिस प्रशासन को मुस्तेद किया गया.
ब्राह्मण समाज के लोगों का मानना है कि जीतन राम मांझी ने जिस तरीके से हिंदू देवी देवता और ब्राह्मण समाज को गाली दिया है. उसके वजह से जीतन राम मांझी का घर दूषित हो गया है. इस वजह से वह इस तरीके का बयान दे रहे हैं. ऐसे में उनके घर को शुद्ध करना बेहद जरूरी है. जिस वजह से आज उन्होंने फैसला लिया है कि उनके घर की शुद्धिकरण किया जाए.
बता दें कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी द्वारा पटना में मीडिया को हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतिक भगवान श्री सत्यनारायण के सम्बंध में एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति के सम्बंध में और हिन्दू धर्म के सम्बंध में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एवं गाली गलौज सार्वजनिक मंच पर किया गया.