ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जीत के बाद आज से NDA में शुरू होगा बैठकों का दौर, नीतीश...

जीत के बाद आज से NDA में शुरू होगा बैठकों का दौर, नीतीश कुमार ने JDU के बड़े नेताओं को बुलाया

11-Nov-2020 08:06 AM

PATNA : बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज से गठबंधन के अंदर बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा.  बीजेपी के तमाम बड़े नेता बीती रात ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके एक अणे मार्ग आवास पहुंचे थे और आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक करेंगे और इसमें सरकार गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी.

एनडीए गठबंधन में शामिल दोनों बड़े घटक दल यानी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की अलग-अलग बैठक होगी और फिर उसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक. इस बैठक में ही नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि नीतीश कुमार कब मीडिया के सामने आकर जनादेश के लिए जनता का आभार जताएंगे. नीतीश कुमार संभवतः मीडिया के सामने आने से पहले बीजेपी के नेताओं से सरकार गठन के फार्मूले पर सब कुछ स्पष्ट कर लेना चाहते हैं.

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी आज सुबह 10 बजे तक पटना पहुंच जाएंगे और वह पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री आवास जाएंगे. जीतन राम मांझी ने इमामगंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और फिलहाल वह गया से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. उधर सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हारने के बावजूद मुकेश सहनी की भूमिका सरकार गठन में महत्वपूर्ण होने वाली है उनकी वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं और एनडीए के 125 सीटों के बावत वाले आंकड़े में यह महत्वपूर्ण आंकड़ा है.