ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / जिस मॉडल को लेकर भाजपा हेमंत को फंसा रही थी वह आईं सामने,...

जिस मॉडल को लेकर भाजपा हेमंत को फंसा रही थी वह आईं सामने, बोली- जान को है खतरा…ये BJP के 4 नेता होंगे जिम्मेवार

24-Dec-2020 02:59 PM

RANCHI:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर बीजेपी एक युवती के साथ रेप का आरोप लगा रही है. लेकिन जिस युवती लेकर यह दावा किया जा रहा है. वह खुद सामने आई है. उसने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसका नाम आयशा खान है. उसने कोई पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है. उसकी जान को खतरा है. 


बीजेपी के चार नेताओं से खतरा

आयशा खान ने बोल रही है कि’’ मुझे ब्लैकमेल डराया और धमकाया जा रहा है. मैंने पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. मेरे बारे में गलत ट्वीट किया जा रहा है. अगर मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेवार बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी समेत 4 बीजेपी के नेता होंगे.’’ 



जेएमएम ने किया पलटवार

आयशा खान का वीडियो जारी करते हुए जेएमएम ने झारखंड बीजेपी और उसके नेताओं पर निशाना साधा है. जेएमएम ने ट्वीट किया कि ‘’छी छी!! बाबूलाल मरांडी,निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी और भाजपा नेताओं की निकृष्ट नीयत को देश ने हर बार अपनी खुली आंखों से देखा. किसी राज्य में चले जाइये, बहु-बेटियों को भाजपाईयों ने सिर्फ़ वस्तु समझा. इन्हें नारी शक्ति का भान तक नहीं. झारखण्ड सरकार कृपया संज्ञान लें.’’



निशिकांत बोले- मेरे खिलाफ दर्ज करें केस

इस वीडियो के सामने आने के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि’’सवाल 2013 के बलात्कार का है? मुंबई पुलिस, सीबीआई सभी को इस वीडियो को संज्ञान में लेकर मेरे उपर केस करना चाहिए.  हम इस चुनौती को स्वीकार करते है. यदि हेमंत सोरेन सोरेन में हिम्मत है तो केस दर्ज करा कर जांच करें, जनता 2013 में हुए मुंबई कांड का सच जानना चाहती है.’’ 


मरांडी ने मांगा इस्तीफा

इसको लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन निशाना साधते हुए कुछ दिन पहले कहा था कि ‘’सीएम को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. उनको पद से इस्तीफा देने चाहिए. जब मैंने जांच किया तो पता चला कि 21 अक्टूबर, 2013 में मुंबई की उस मॉडल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में भी याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था. झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में 5 सितंबर 2013 को रेप किया था.  

 

मॉडल ने याचिका लिया वापस

बीजेपी जिस युवती को लेकर हेमंत सोरेन को घेर रही थी. उस लड़की ने 30 अक्टूबर को मॉडल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी डालकर याचिका को वापस लेने की अर्जी दी. इसने अर्जी वापस लेने को लेकर कहा है कि उसकी शादी हो रही है और अब वह केस में भाग दौड़ करने में सक्षम नहीं है. लेकिन जब 8 अगस्त 2020 को गुजरात जाते समय उस मॉडल का कार से एक्सीडेंट हो गया. इस घटना के बाद उससे लगा कि उसका पीछा किया जा रहा है. जिसके बाद उसने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 8 दिसंबर 2020 को आवेदन देकर बताया और सुरक्षा की गुहार लगाई थी. उसके बाद आज मॉडल खुद सामने आई और बीजेपी नेताओं से ही जान को खतरा बता दिया.