वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
31-Dec-2019 03:09 PM
DESK: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है। जियो यूजर्स को ऑनलाइन शॉपिंग के नये वेंचर JioMart का निमंत्रण मिलना शुरू हो गया है। रिलायंस के इस कदम से अब ऑनलाइन शॉपिंग के बेताज बादशाह बने Amazon और Flipkart को चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है।
खुद को 'देश की नई दुकान' बताने वाली जियोमार्ट फिलहाल मुंबई के नवी मुंबई, थाणे और कल्याण इलाके में सेवा देने जा रही है। मुकेश अंबानी ने इस साल 12 अगस्त को कंपनी के एजीएम में कहा था कि रिलायंस रिटेल इस नए रिटेल वेंचर के द्वारा 3 करोड़ छोटे दुकानदारों से जुड़ेगी।
हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जियोमार्ट के ग्राहकों को 50,000 से ज्यादा ग्रॉसरी उत्पादों की फ्री होम डिलिवरी का विकल्प दिया जा रहा है और इसके लिए कोई न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू भी नहीं है। बिना सवाल रिटर्न करने और एक्सप्रेस डिलिवरी का भी वादा किया गया है।रिलायंस रिटेल के ई-कॉमस सेवा के जरिेए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कारोबार किया जाएगा और इससे तमाम उत्पादकों, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, ब्रांड और उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा।