ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

Jio का नये साल पर 20-20 धमाका, गजब का आया है रिचार्ज ऑफर

Jio का नये साल पर 20-20 धमाका, गजब का आया है रिचार्ज ऑफर

23-Dec-2019 08:03 PM

DESK: साल 2020 के स्वागत से पहले जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाका रिचार्ज ऑफर लांच किया है। इस ऑफर में काफी सस्ते दर पर जियो यूजर्स के लिए रिचार्ज के प्लान्स उपलब्ध हैं।

जियो ने '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' का एलान करते हुए स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 2020 रुपये में साल भर तक अनलिमिटेड सर्विस का पैक दिया है। वहीं जियो फोन कस्टमर्स के लिए 2020 रुपये में ही एक जियो फोन के साथ साल भर का अनलिमिटेड रिचार्ज ऑफर दिया है। ये सारे ऑफर 24 दिसंबर यानि कल मंगलवार से लागू हो जाएंगे।

वहीं जियो यूजर्स अब भी पुराने सस्ते प्लान्स से रिचार्ज भी करवा सकते हैं। अगर आप अपने जियो नंबर पर पुराने प्लान्स से रिचार्ज करवाना चाहते हैं, तो कई विकल्प मौजूद है। टैरिफ प्रटेक्शन ऑप्शन ऐक्टिवेट करने के बाद ध्यान रहे, केवल वही प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे, जो छह महीने से कम पुराने हैं। ऐसे में सभी पुराने प्लान यूजर्स के लिए अब उपलब्ध नहीं होंगे।