Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी
22-Nov-2021 05:14 PM
PATNA: शराबबंदी को लेकर पुलिस की सख्ती आज पटना के गर्दनीबाग इलाके में दिखी। इस बार पुलिस ने एक जिम में छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान शराब पार्टी करते 7 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने जब जिम में छापेमारी की तब नशे में धुत एक शख्स ने कहा कि कौन आया है..लाओ एके-47 बताते हैं...लेकिन जब सामने पुलिस को देखा तो सारा नशा टूट गया। वह गिरगिराने लगा कि सर छोड़ दिजिए गलती हो गयी।
गर्दनीबाग के शांति पथ स्थित बी स्ट्रांग जिम में मयखाना चल रहा था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अचानक जिम में पहुंची और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब ब्रेथ एनलाइजर से जांच की तब जिम ट्रेनर दीपक, राहुल, विशाल, अभिषेक और जीतेंद्र में शराब पीने की पुष्टि हुई। वही शराब बरामद होने के मामले में अन्य को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान एक युवक शराब में धुत होकर बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब वह अनाप सनाप बोलने लगा। वह कहने लगा कि कौन आया है लाओ एके-47 बताते हैं लेकिन जब उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो उसका नशा टूट गया और छोड़ने की विनती करने लगा। बताया जाता है कि जिस जिम में पुलिस ने छापेमारी की वह जिम ट्रेनर दीपक का ही है।
जिम से 5 बोतल विदेशी शराब, एक केन बीयर सहित कई सामान बरामद किया गया है। गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि जिम के नाम पर यहां शराब बेची जाती थी और शराब पार्टी करते 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।