ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / जान से मारने की नियत से जिला पार्षद की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,...

जान से मारने की नियत से जिला पार्षद की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

31-Jan-2020 08:46 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR: ख़बर भागलपुर से है, जहां नवगछिया जिला परिषद नंदिनी सरकार की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. अज्ञात अपराधी ने जिला परिषद की गाड़ी पर गोलीबारी की है. फायरिंग से गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है. वहीं जिला परिषद नंदिनी सरकार ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई है. 


नवगछिया जिला परिषद नंदिनी सरकार ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है. जिसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी, एसपी, डीएसपी को लेटर लिखकर की. बावजूद इसके पुलिस की तरफ से ना कोई कार्रवाई की गई ना ही सुरक्षा दी गई.


ढोलबज्जा थाना प्रभारी पर नंदिनी सरकार ने लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि अपाधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया है लेकिन पुलिस अपना पल्ला झाड़ने के लिए इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. जिला परिषद ने खुद की जान को खतरा बताते हुए प्रोटेक्शन मांगी है साथ ही इंसाफ की गुहार भी लगाई है. वहीं नवगछिया एसपी निधि रानी ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है.