ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

'जीजा जी इधर- उधर गलत टच करते हैं.... ; घर से भागी लड़की अचानक पहुंची थाना, कहा - परिवार वाले करते हैं गलत काम, नहीं जाउंगी वापस

17-Jun-2023 12:04 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी साली के साथ गलत कामों को अंजाम दिया है। दरअसल, यहां की एक नाबालिग छात्रा ने अपने जीजा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि जीजा उसके साथ गलत काम करने चाहते थे, उसको गलत तरीके से इधर-उधर टच करते थे। इस दौरान मना करने पर बुरी तरह पीटते थे। अब यह लड़की अपनी जीजा से परेशान होकर अचानक लापता हो गई। जिसके बाद अब थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। 


दरअसल,  सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, नाबालिग छात्रा का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में पड़ोसी   मोहन राय, उनकी पत्नी, उनके दोनों बेटे रौशन और राजा को नामजद  प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस लगातार नाबालिग की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच अचानक लड़की सदर थाना पहुंच गई और पूरी कहानी बताई।


नाबालिग छात्रा का कहना है कि- मेरी मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी। अब सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती थी। इतना ही नहीं इस छात्रा ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाया। उसका कहना है कि जीजा उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर बुरी तरह से पीटते भी थे। इसलिए मैं अपने दम पर भागी हूं।


इधर, इस ममाले में जिन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उसको लेकर लड़की का कहना है कि,  जिन लोगों पर केस किया गया है, उनसे मेरी इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं। उनके साथ मै अच्छे से हूं। मेरे परिवार वालों ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, वो बेकसूर है। वो मेरे भाई समान हैं। इस छात्रा ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है।