ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / झूठ और अफवाह पर टिकी है RJD की राजनीति, तेजस्वी के पास कोई...

झूठ और अफवाह पर टिकी है RJD की राजनीति, तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं

13-Jun-2020 02:37 PM

PATNA:  मंत्री अशोक चौधरी के एडिटेड वीडियो वायरल होने के बाद जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. निखिल ने कहा कि आरजेडी की राजनीति सिर्फ झूठ और अफवाह पर टिकी है. 

तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं

निखिल ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है. तेजस्वी यूथ आइकन बनते हैं. उनको नए-नए मुद्दों को उठाना चाहिए. उसको लेकर राजनीति करनी चाहिए. लेकिन आरजेडी के चाल चरित्र में सिर्फ घोटाला ही है. 

अच्छे काम की होती है तारीफ

निखिल ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है. इस मुद्दे पर जो भी साथ है उनका स्वास्त हैं. जेडीयू,बीजेपी और एलजेपी तीनों साथ हैं और हमलोग एक साथ चुनाव में जाएंगे. नीतीश कुमार के जीतन राम मांझी के तारीफ पर निखिल ने कहा कि सीएम अच्छा काम कर रहे हैं. इसलिए लोग तारीफ कर रहे है. जेडीयू में आने के सवाल पर कहा कि कौन पार्टी में किसको रखना है उसका फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा. 


तेजस्वी ने वीडियो को लेकर नीतीश पर किया था पलटवार

आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अशोक चौधरी का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.  इस वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी साझा किया और साथ ही साथ नीतीश कुमार पर टिप्पणी भी की तेजस्वी ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि भगवान नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. सब जानते है गाली के शब्द नीतीश जी के है लेकिन मुंह किसी और का. वो दिन भर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलवाए लेकिन कृपया विधि व्यवस्था ठीक कर बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोज़गार, सम्मान और राशन अवश्य दें.