बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
15-Feb-2021 12:49 PM
GIRIDIH:- खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है जहां आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई जिसके कारण झोपड़ी में सो रहे 3 लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में 55 साल की महिला और 2 बच्चियों की झुलसकर मौत हो गयी। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत स्थित सलैयडीह गांव में आग में जिंदा जलने से मां, बेटी और पोती की मौत हो गई। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आग सेंकने के दौरान ही यह हादसा हुआ होगा। मृतकों में मुद्रिका देवी (55), उसकी बेटी गुड़िया कुमारी (14) और पोती झुलिया कुमारी (7) शामिल हैं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 50 मीटर दूर पुआल पर तीनों सोती थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे मृतकों के पड़ोसी की नजर घर के बाहर पड़ी तो देखा आग की तेज लपटें निकल रहीं हैं। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया लेकिन तबतक आग में झुलकर तीनों की मौत हो गयी।