ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से अबतक गई कई जान, आज भी एक की...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से अबतक गई कई जान, आज भी एक की मौत, पीड़ित परिजन न्याय की लगा रहे गुहार

24-Mar-2021 08:36 PM

By SABNAM KHAN

KISHANGANJ- झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अब तक कई लोगों की जाने चली गयी। ताजा मामला पोठिया थाना क्षेत्र के चोपड़ामाड़ी मदनगंज गांव का है। जहां दर्द और बुखार की शिकायत के बाद जब मरीज को इंजेक्शन दिया गया तब उसके कुछ ही देर बाद 30 वर्षीय गोपाल सोरेन की मौत हो गयी। मरीज का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसे लेकर पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

news image

जिस डॉक्टर पर परिजन लापरवाही का आरोप लगा हैं उसी डॉक्टर ने 12 साल पहले मृतक के पिता का भी इलाज किया था उनकी भी मौत लापरवाही बरतने के कारण हो गयी। लोगों का आरोप है कि इस झोलाछाप डॉक्टर के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। 

news image

मृतक की पत्नी सावित्री बासकी ने बताया कि मंगलवार को पति को बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत पर उसने एक डॉक्टर को फोन कर घर पर बुलाया था। डॉक्टर का नाम एहसानुल हक चौधरी है जो जनताहाट मिर्जापुर के रहने वाले हैं। घर पर पहुंचे डॉक्टर ने मरीज को दो इंजेक्शन दिया जिसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन सिलीगुड़े ले जाने लगे लेकिन तभी मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

news image


इस घटना से आदिवासी समाज में मातम का माहौल है। मृतक के दोनों बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण गोपाल की मौत हुई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 2008 में इसी डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से मृतक गोपाल के पिता खारु सोरेन की भी मौत हो गयी थी। पीड़ित परिजन पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर एहसान रहमान द्वारा मरीज की इलाज में लापरवाही बरतने से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।   

news image



झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से अबतक 7 लोगों की हुई मौत 

1. गोपाल सोरेन, पिता-खारु सोरेन, ग्राम-चोपड़ामाड़ी, वर्ष-2021

2.फूलमणि किस्कू, पति-बुद्धिलाल सोरेन, ग्राम- चोपड़ामाड़ी, वर्ष-2017

3.सुनील मरांडी, पिता-बानसा मरांडी, ग्राम-चोपड़ामाड़ी, वर्ष-2016

4. लक्खी महतो, पति-बिरेंन महतो, ग्राम-भूसापाड़ा, वर्ष- 2015

5.खारु सोरेन, पिता-स्व. गोपाल सोरेन, ग्राम-चोपड़ामारी, वर्ष-2008

6.राति सोरी, पति- बेलक सिंह, ग्राम- बड़ा पाकामोलना, वर्ष-2009

7.संगीता देवी, पति- अरुण पहान, ग्राम- लोधाबाड़ी, वर्ष-2007