ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने मौलवी को किया गिरफ्तार

झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने मौलवी को किया गिरफ्तार

28-Jun-2021 09:47 AM

By Shushil

BHAGALPUR: बिहार में अंधविश्वास का खेल अब भी जारी है। झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

  

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में झाड़-फूंक के नाम पर एक मौलवी ने एक महिला के साथ गंदा काम किया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। गांव की महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मीपुर भोरेंग हॉल्ट के पास एक मौलवी रहता है जो लोगों की बीमारी ठीक करता है। 


महिलाओं की बातों पर विश्वास कर वह 26 जून को दिन के दो बजे झाड़-फूंक करवाने मौलवी के पास गई। इस दौरान मौलवी ने एक मिठाई खाने को दिया। मन ही मन कुछ पढ़ा और पानी पिलाया। मौलवी ने कहा सब ठीक हो जाएगा अब अपनी आंखों को बंद कर लो। जब उसने अपनी आंखे बंद की तब मौलवी ने उसका हाथ पकड़ लिया जब महिला ने इसका विरोध किया तब उसने उसकी एक ना सुनी और जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। 


 इसके बाद महिला घर चली गई और इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पति कुछ ग्रामीणों के साथ मौलवी के पास गया गया। लोगों को देख मौलवी भागने लगा। इसकी सूचना पीरपैंती के थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी गयी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया शुरू की गयी है।