ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / विधानसभा चुनाव में झारखंड नहीं कश्मीर की बात, बीजेपी ने धारा 370 पर...

विधानसभा चुनाव में झारखंड नहीं कश्मीर की बात, बीजेपी ने धारा 370 पर सेट कर दिया चुनावी एजेंडा

20-Sep-2019 03:47 PM

RANCHI: साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। बीजेपी स्थानीय समस्याओं को छोड़ झारखंड में कश्मीर और धारा 370 का एजेंडा सेट कर दिया है। यही कारण है कि झारखंड के सीएम रघुवर दास से लेकर यहां पर आने वाले कई बड़े नेता सिर्फ सभाओं में कश्मीर और 370 की चर्चा कर रह रहे हैं।

चाईबासा पहुंचे नड्डा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी शुक्रवार को चाईबासा के फुटबॉल मैदान में आयोजित शक्ति केंद्र और बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी सदस्य संख्या पहले 11 करोड़ थी। जो 54 दिन में 7 करोड़ नए सदस्य बनाकर 18 करोड़ कर लिया है। नड्डा ने कहा कि देश की कई पार्टी वंशवाद से प्रभावित हैं। लेकिन बीजेपी देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें कोई वंशवाद नहीं है। यहां पर वंश नहीं कर्म के आधार पर नेता आगे बढ़ते हैं।

कश्मीर को फिर से बनाना है स्वर्ग

नड्डा ने कश्मीर के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। कहा कि पीएम मोदी की इच्छा शक्ति और शाह के रणनीति से संसद में धारा 370 धराशायी हो गई। ये ताकत आपके वोट के कारण ही मिली हैं। नड्डा ने कहा कि कश्मीर से अलगावाद खत्म होने वाला है। वहां की समस्या को खत्म किया जा रहा है कि और एक बार फिर से कश्मीर को स्वर्ग बनाना है। इस दौरान झारखंड की समस्या को लेकर कोई बात नहीं हुई।