ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल का सबसे बड़ा सियासी खेल, दर्जन भर बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

23-Oct-2019 11:29 AM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले सियासी दल बदल का सबसे बड़ा खेल देखने को मिला है। दर्जनभर बड़े नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टी को छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। 


बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में जेवीएम, जेएमएम और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। मनोज यादव, डीके पांडे, कुणाल षाड़ंगी, सुचित्रा सिन्हा, भानु प्रताप शाही, सुखदेव भगत जैसे बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल हो गए हैं।


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में इन नेताओं का स्वागत करते हुए सीएम रघुवर दास ने कहा है कि इन नेताओं के आने से बीजेपी ना केवल मजबूत होगी बल्कि विधानसभा चुनाव के पहले विपक्ष पूरी तरीके से खत्म हो गया है। झारखंड चुनाव प्रभारी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे।