ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

झारखंड नंबर लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर भी गिरफ्तार

16-Dec-2023 07:22 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल में लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को भी पकड़ा है। अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व कलेर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। 


कलेर थाना के अपर थाना अध्यक्ष शमशेर आलम, अपर थानाध्यक्ष, दारोगा परदेशी कुमार, कलेर थाना एवं कलेर थाना के सशस्त्र बल द्वारा एन०एच० 139 पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस क्रम में एक MARUTI SWIFT DEZIRE कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-JH01X 9721 है जो औरंगाबाद की ओर से आ रही थी। पुलिस ने जब कार सवार को रुकने को कहा तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और वहां से भागने लगा। तभी पुलिस को यकीन हो गया कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। पुलिस ने कार का पीछा किया और उसे दिलावरपुर मोड़ के पास से धड़ दबोचा। 


पुलिस ने कार के ड्राईवर को गिरफ्तार किया और उससे जब पूछताछ की गयी तब उसने अपना नाम धर्मेन्द्र महतो बताया। उसकी उम्र 28 साल है जो झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी महेश महतो का बेटा है। वह झारखंड नंबर कार में शराब लेकर बिहार के औरंगाबाद जिले की ओर जा रहा था जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। 


पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से अवैध विदेशी शराब की बोतले बरामद की गयी। कार से OLD MONK XXX RUM का 750 एम०एल० का 113 बोतल, BLACK TIGER WHISKY का 750 एम०एल० का 47 बोतल कुल 160 बोतल में कुल 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद कार के ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।