मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Oct-2024 04:13 PM
By First Bihar
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से निकलकर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने जीडी गोयनका स्कूल में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश मिलने की बात कही जा रही है। बाहर से नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है। स्कूल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जीडी गोयनका स्कूल एक राजनीतिक दल के नेता से जुड़ा है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और चुनाव में धन बल का इस्तेमाल पर वोटिंग को प्रभावित नहीं किया जा सके, इसको लेकर लगातार एक्शन में है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीडी गोयनका स्कूल में भारी मात्रा में कैश छीपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितना कैश मिला है और पैसों का किस काम में इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस का बयान आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर पूरी जानकारी मिल सकेगी।