ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Jharkhand News: धनबाद में सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 3 महिला और...

Jharkhand News: धनबाद में सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 3 महिला और 1 पुरुष, दीवार फांदकर भागे बाकी लोग, QR कोड-आपत्तिजनक सामान बरामद

20-Oct-2024 02:51 PM

By First Bihar

DHANBAD: झारखंड के धनबाद जिले के रिहाइशी इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां से तीन महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया। बाकि लोग दीवार फांदकर फरार हो गये। मौके से QR कोड-आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। 


धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के रिहाइशी इलाका बसंत विहार कॉलोनी स्थित एक घर में सेक्स रैकेट की सूचना पर शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की रेड के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। कई लोग दीवार फांदकर मौके से फरार हो गये जबकि पुलिस ने तीन महिला और एक पुरुष को मौके से दबोच लिया। 


छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। वही घर के अलग-अलग कमरे में क्यूआर कोड का स्टीकर लगा हुआ मिला है। जिसका उपयोग लोग स्कैन करके पैसे का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में करते थे। वही कमरे से भारी मात्रा में शराब और नशे का सामान बरामद किया गया है। 


हिरासत में लिये गये एक पुरुष और 3 महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिस मकान में छापेमारी की गयी है वो घर किसका है इसका पता भी लगाया जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।