बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
08-Dec-2024 06:36 PM
By First Bihar
CHATARA: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी के परोका गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई हिंसा में 13 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
क्या हुआ था?
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष एक प्लॉट पर चहारदीवारी बना रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला हिंसा में बदल गया। इस घटना में महिलाएं भी नहीं बख्शी गईं।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। थानेदार अभिषेक सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
झड़प में 13 लोग घायल
घायलों में एक पक्ष से 36 वर्षीय प्रदीप राम, 42 वर्षीय सुधीर राम, 70 वर्षीय रामस्वरूप राम, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार, 40 वर्षीय सोनू देवी, 35 वर्षीय खुशबू कुमारी, 60 वर्षीय जानकी देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 55 वर्षीय नरेश राम, 45 वर्षीय सुनीता समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।