ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / झारखंड: नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग ठप

झारखंड: नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग ठप

26-Apr-2021 09:35 AM

DESK: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ के पास नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने लैंडमाइंस लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। घटना देर रात 2.15 बजे की है। इस घटना के बाद से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप पड़ गया है। चक्रधर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में पैसेंजर ट्रेने रुकी हुई है।


दरअसल नक्सलियों ने 26 अप्रैल यानी आज भारत बंद बुलाया है। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार का नक्सली विरोध जता रहे हैं। आजाद हिंद एक्सप्रेस को टारगेट कर रेलवे ट्रैक को नक्सलियों द्वारा लैंडमाइंस से उड़ाया गया था लेकिन नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। इस घटना में किसी भी ट्रेन को क्षति नहीं पहुंची है। घटना की सूचना के बाद जिला पुलिस, आरपीएफ के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।


देर रात सवा दो बजे लोटापहाड़ स्टेशन में मालगाड़ी के एक ड्राइवर को धमाके की आवाज सुनाई दी जिसके बाद रेलवे के ड्राइवर ने इसकी सूचना चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय तक पहुंचाई। जांच में पता चला कि अप लाइन रेलवे ट्रैक को लोटापहाड़ और सोनुआ स्टेशन के बीच नक्सलियों ने बम लगाकर उड़ा दिया है। सुरक्षा बरतते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने लोटापहाड़ृ-सोनुआ स्टेशन से गुजरने वाली सारी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। जिससे हावड़ा-मुंबई रेल खंड में 7 घंटे से परिचालन ठप पड़ गया है।