बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
26-Dec-2021 10:54 AM
JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है जहां एक रेल हादसा हुआ है. घटना सिमडेगा की है जहां दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हुई है. घटना हटिया-वांडामुंडा रेल खंड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां दोनों मालगाड़ी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. मिली जानकारी के मुताबिक कुरकुरा स्टेशन के लाइन नम्बर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी घुस रही थी इसी क्रम में राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन में ही घुस गई और दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई.
दुर्घटना में क्षति का अभी कुछ स्प्ष्ट नही हो सका है. बानो में सायरन बजने एवं दुर्घटना की सूचने मिलते ही बानो रेल प्रशासन एवं रांची रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना होने तैयारी में हैं. शनिवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद रांची जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन नं 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमो 26 दिसंबर को रद्द कर दी गई है.
वहीं ट्रेन नं 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द है. ट्रेन नं 08150 राउरकेला हटिया पैसेंजर को भी 26 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन नं 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर को भी 26 दिसंबर यानी रविवार को को रद्द कर दिया गया है. इस बात की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल द्वारा दी गई है.