नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
21-Dec-2019 01:48 PM
RANCHI: झारखंड में ठंड का कहर अब दिखने लगा है. अब तक ठंड से 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. परिजनों ने ठंड से मौत का दावा किया है. कई जगहों पर तामपान कम हो गया है. झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का पारा 0 डिग्री तक पहुंच गया. यहां पर लगातार ठंड का कहर जारी है. प्रशासन ने कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है.
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
गम्हरिया स्टेशन के पास स्थिति कंसारा टोला में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ठंड लगने से हुई है. मरने वालों में गोकुल कंसारी, मोहनलाल कंसारी और सोनू कंसारी शामिल हैं. लोहररदगा के डकटमा गांव में कारू लोहार की मौत हो गई. गुमला के झटनीटली में पूरबा उरांव और खलारी में रामनाथ पासवान की भी ठंड लगने से मौत हो गई.
ओस की बूंद गई जम
कड़ाके की ठंड के कारण तामपान इतना कम हो गया है कि कई जगहों पर खेतों में गिरी ओस की बूंद भी जम जा रही . शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य तक पहुंच गया और इस साल का सबसे कम पारा वाला जगह बना. वही, रांची का पारा गिरकर 6.4 डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है. ठंड को लेकर स्कूलों का समय भी चेंज कर दिया गया है.