ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / झारखंड में सियासी संकट : शिफ्ट किए जा रहे महागठबंधन के विधायक, तीन...

झारखंड में सियासी संकट : शिफ्ट किए जा रहे महागठबंधन के विधायक, तीन बसों में सवार होकर निकले

27-Aug-2022 02:21 PM

JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां ऑपरेशन लोटस से सहमे महागठबंधन के विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से ही सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक चल रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी विधायक बैग में कपड़े लेकर पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद सभी विधायक तीन बसों पर सवार होकर सीएम आवास से बाहर निकले हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।


खबरों के मुताबिक महागठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर भेजा जा रहा है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल रमेश बैस कभी भी अपना फैसला दे सकते हैं। ऐसे में ऑपरेशन लोटस के खौफ के कारण महागठबंधन के सभी विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर के एक होटल में विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। खबर आ रही है कि जिस होटल में विधायकों को ठहरना है वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को रद्द करने को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से राज्यपाल को की गई सिफारिश के बाद झारखंड में सियासी संकट गहरा गया है। ऐसे में जेएमएम की तरफ से विधायकों को एकजुट रखने और सरकार बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। महागठबंधन की सरकार को इस बात का डर है कि महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी कहीं ऑपरेशन लोटस अपना काम न कर जाए। लिहाजा सीएम हेमंत सोरेन खुद सभी विधायकों को बस से लेकर रवाना हुए हैं।


news image