ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / झारखंड में RJD के साथ CONG बना रही सरकार, बिहार में तेजस्वी के...

झारखंड में RJD के साथ CONG बना रही सरकार, बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व को नहीं है तैयार

24-Dec-2019 04:48 PM

PATNA : झारखंड में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने मिलकर भले ही महाजीत दर्ज की हो बिहार में इन पार्टियों के बीच जिच अभी भी बरकरार है। झारखंड में तो जेएमएम नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी साथ मिल कर चुनाव लड़ने को तो तैयार हो गयी लेकिन बिहार में अभी यही कांग्रेस तेजस्वी के नेतृत्व पर मुहर लगाने को तैयार नहीं है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में महागठबंधन के सभी दल मिल बैठ कर नेता तय करेंगे। उन्होनें तेजस्वी यादव ने नाम कर कहा कि वे आरजेडी के सीएम पद के दावेदार जरूर है लेकिन महागठबंधन में अभी नाम पर सहमति बननी बाकी है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का कोई भी फैसला आलाकमान की तरफ से तय किया जाता है तो इस संबंध में आखिरी निर्णय भी उन्हें ही लेना है। साथ ही उन्होनें कहा कि सेनापति का नाम तो चुनाव के वक्त ही तय होगा अभी कोई जल्दी नहीं है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद तेजस्वी कई महीनों तक बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से लगभग ओझल हो गए थे। उसके बाद से लगातार महागठबंधन के नेतृत्व लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी घटक दल एक साथ दिख जरूर रहे हैं लेकिन तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए उनके नाम को लगातार खारिज कर रहे हैं ।