Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
10-May-2024 02:06 PM
By First Bihar
DESK : राजनाथ सिंह ने दुमका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं है कि वह आरक्षण खत्म कर दे। राजनाथ सिंह दुमका से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे और उसी दौरान यह बातें कही।
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना भारत से गरीबी मिटाने का है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे 5 किलो अनाज नहीं मिलता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान तक लेकर आई है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खाई होगी।
इसके आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है। लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि किसी माई के लाल में यह दम नहीं है कि आरक्षण को खत्म कर दे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है।