चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
19-Nov-2024 03:24 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की भारी बेइज्जती हो गयी। चुनाव प्रचार के लिए पप्पू यादव ओपेन कार में पहुंचे थे जहां उन्होंने लड़कियों पूछा कि ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..पप्पू यादव के इस सवाल का जवाब देते हुए लड़कियों ने कहा कि नहीं देंगे, हमलोग बीजेपी में देंगे। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कुछ भी नहीं किया है। बीजेपी ने राम मंदिर बनवाया है इसलिए वोट भाजपा को देंगे।
दरअसल पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार को गांडेय सीट की उम्मीदवार हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। ओपेन कार में पप्पू यादव रोड शो कर रहे थे। हाथ में माइक लेकर वो लोगों से जेएमएम को वोट देने की अपील कर रहे थे और कल्पना सोरेन को आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे लेकिन एक जगह उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में यह दिख रहा है कि पप्पू यादव महिलाओं और लड़कियों से कहते हैं कि वोट दीजिएगा ना..जब कोई जवाब नहीं आया तब पप्पू यादव ने फिर पूछा कि ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..तभी भीड़ में शामिल एक युवती कहती है कि नहीं देंगे। फिर पप्पू यादव पूछते हैं कि क्यों बेटा ऐसा क्यों बोल रही हो? तब जवाब आता है कि 5 साल से जेएमएम है उसने कुछ भी नहीं किया है।
हमलोग बीजेपी को वोट देंगे। यह सुनकर पप्पू यादव हैरान रह गये फिर पूछने लगे कि बीजेपी ने 20 साल से क्या किया है? तुम्हारे कहने से कुछ नहीं होगा। तब लड़की ने कहा कि बीजेपी ने बहुत कुछ किया है। राम मंदिर बनाया है। सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई गप्पू यादव लिख रहा है तो कोई यह लिख रहा है कि विश्नोई को धमकी देने वाले की गजब बेइज्जती हो गयी।
वोट मांगने पहुंचे पप्पू यादव की हाई लेवल बेइज्जती: महिलाओं से पूछा- आशीर्वाद दीजिएगा न बेटा.. महिलाएं बोलीं- नहीं देंगे.. हम तो बीजेपी को वोट देंगे. मुंह देखते रह गए पूर्णिया सांसद.@BJP4India @BJP4Jharkhand @BJP4Bihar pic.twitter.com/K2U3nSLqPh
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 19, 2024