ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / झारखंड में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 2 पुलिस जवान शहीद; 3 घायल

झारखंड में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 2 पुलिस जवान शहीद; 3 घायल

08-Feb-2024 08:56 AM

By First Bihar

DESK : चतरा में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान जख्मी हो गए। इनमें एक आकाश सिंह की स्थिति गंभीर है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अन्य दो जवान लुगुन व कृष्णा हाजरा चतरा में इलाजरत हैं।


शहीद जवानों में सुकन राम पलामू के तरहसी, जबकि सिकंदर सिंह गया के वजीरगंज के रहने वाले थे। वहीं गंभीर रूप से घायल आकाश सिंह भभुआ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सदर थाना क्षेत्र के गम्हारतरी जंगल में पोस्ते की खेती होने की जानकारी मिली थी। इसे नष्ट करने के लिए पुलिस की एक टीम सुबह लगभग दस बजे निकली थी। 


इस  टीम में पुलिस पदाधिकारी अरुणदत्त शर्मा के साथ चार जवान और एक चालक शामिल थे। पुलिस वहां अफीम नष्ट कर शाम लगभग साढ़े चार बजे लौट रही थी। इसी क्रम में गम्हारतरी जंगल के पास पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही आंधाधुंध फायरिग होने लगी। पुलिस ने भी काफी हिम्म्त से काम लिया और मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। लेकिन फायरिंग के क्रम में दो जवान की मौके पर ही मौत हो गयी।


सूचना मिलते ही नए एसडीपीओ संदीप सुमन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक नक्सली वहां से भाग निकले थे। एसडीपीओ ने छापेमारी अभियान चला रखा है।जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा।