बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
08-Dec-2019 03:31 PM
RANCHI : झारखंड के रांची में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया है.
घटना रांची के तमाड़ इलाके की है. जहां विजयगिरि और अराहंगा के बीच स्थित पहाड़ के पेयाकुली जंगल में आइइडी ब्लास्ट में दो सीआरपीएफ जवान जख्मी हो गए हैं. घायल जवानों को रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की पहचान प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर अस्पताल में मिलने पहुंचे. दोनों घायल जवान कोबरा के 203 बटालियन के हैं.
मेडिका अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं. बताया गया है कि सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. टीम पैदल ही जंगलों की खाक छान रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से छिपाकर रखे गये आइइडी में लगे तार को बैट्री के जरिये साइड से आये एक नक्सली ने विस्फोट करा दिया.