ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / मैट्रिक पास MLA बने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड में मिली दोनों को...

मैट्रिक पास MLA बने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड में मिली दोनों को खास विभाग की जिम्मेवारी

29-Jan-2020 02:40 PM

RANCHI: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा आज कर दिया है. लेकिन इसमें कई चौकाने वाले भी बातें सामने आई है. इसमें 10वीं पास विधायकों को शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया गया है. 

शिक्षा मंत्री 10वीं पास

जेएमएम के गिरिडीह से विधायक जगन्नाथ महतो को झारखंड का शिक्षा मंत्री बनाया गया है. वह पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं, वह हेमंत सोरेन के पिता के साथ भी काम कर चुके हैं. लेकिन सवाल अब उनके विभाग और उनकी शिक्षा को लेकर हो रही है. वह खुद 10वीं पास हैं. 

कांग्रेस के बन्ना गुप्ता 10वीं पास बने स्वास्थ्य मंत्री

कांग्रेस के जमेशदपुर पश्चिमी सीट से विधायक बन्ना गुप्ता को आज झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया हैं. बन्ना 10वीं पास हैं. लेकिन इनके पास भी झारखंड के महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बनाया गया है. ये चार करोड़ के संपत्ति के मालिक भी हैं. 

इनको मिली ये जिम्मेवारी

मिथिलेश ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता , बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग, हाजी हुसैन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जोबा मांझी को महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण  विभाग, रामेश्वर उरांव को वित्त विभाग, आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य , चंपई सोरेन  को परिवहन विभाग, बादल पत्रलेख को कृषि विभाग, सत्यानंद भोक्ता को श्रम,नियोजन विभाग और जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री बनाया गया हैं.