ब्रेकिंग न्यूज़

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान क्या आप भी कर रहें इंतजार? होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिए अपडेट 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट

झारखंड में डायरिया का कहर: तीन लोगों की मौत से हड़कंप, 10 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ी

07-Oct-2023 07:44 PM

By First Bihar

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां डायरिया से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। अभी भी 10 से अधिक लोग बीमार हैं जिनमें से सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना बरहेट प्रखंड अंतर्गत मेटर गांव के केतका टोला पहाड़िया गांव की है।


मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सुरजी पहाड़ीन, 50 वर्षीय बोबी मैसा पहाड़िया और 65 वर्षी सोनी पहाड़ीन के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से बीमार लोगों में 40 वर्षीय जलिया पहाड़ीन, 19 वर्षीय सखी पहाड़ी, 40 वर्षीय सुरजी पहाड़ीन, 10 वर्षीय खुशबू पहाड़ीन, 30 वर्षीय चांदी पहाड़ीन, 40 वर्षीय धर्मी पहाड़िन, 20 वर्षीय कादरी पहाड़ीन, 20 वर्षीय चंदा पहाड़िया, 11 वर्षीय मगले पहाड़िया और 8 साल का सुरेश पहाड़िया शामिल है। 


बताया जा रहा है कि बीते 5 अक्टूबर से ही गांव में डायरिया कहर बरपा रहा है। तीन लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची है और प्रभावित लोगों का इलाज कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी गांव के दौरा कर रहे हैं। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं गांव के लोग डायरिया के कहर से सहमें हुए हैं।