Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
22-Nov-2021 02:51 PM
झारखंड : जमशेदपुर के बिष्टुपुर निवासी तृषा उर्फ वर्षा हत्याकांड के मामले में पुलिस को अपराधी के बारे में पक्की जानकारी मिल गयी है. ASI धर्मेंद्र ने पुलिस को पूरी कहानी बतायी है. वहीं पुलिस अपराधी के खिलाफ अब साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. ताकि उसे कड़ी सजा मिल सके. इस मामले में पुलिस धर्मेंद्र सिंह से पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान पुलिस उसको को घटनास्थल पर भी लेकर गई और हत्याकांड की सीन का रिक्रियेट कराया. मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में ASI धर्मेंद्र ने पुलिस को हत्याकांड की पूरी कहानी विस्तार से बतायी है. पूछताछ में यह साबित हो गया कि वर्षा पटेल की हत्या ASI धर्मेंद्र सिंह ने ही की है.
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की रात को धर्मेंद्र के साथ वर्षा उसके घर पर आयी थी. बाइक से घर पर आने के बाद दोनों अंदर चले गये. उसके बाद देर रात वर्षा की ASI धर्मेंद्र ने गला दबा कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वर्षा धर्मेंद्र के टेल्को स्थित घर पर रेगुलर आना- जाना करती थी. दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बन चूका था. धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वर्षा अवैध सम्बंध के बाद पैसे के लिये ब्लैकमेलिंग करती थी. इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिये उसकी हत्या कर दी. वहीं उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है.
पुलिस ने बताया कि गला दबा कर हत्या करने के बाद धर्मेंद्र उसके शव को झोला में भरकर देर रात अपने क्वार्टर से बाइक पर निकला. उसके बाद उसे तालाब के सामने स्थित पहाड़ी पर ले गया और फिर उपर से ही उसे फेंक दिया.