ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

झारखंड में कोरोना की दस्तक, रांची की महिला का टेस्ट रिपोर्ट आया पॉजिटिव, RIMS में एडमिट

झारखंड में कोरोना की दस्तक, रांची की महिला का टेस्ट रिपोर्ट आया पॉजिटिव, RIMS में एडमिट

31-Mar-2020 08:38 PM

RANCHI: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। अब तक कोरोना के कहर से बचे झारखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली एक महिला का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला को RIMS में एडमिट कराया गया है।


22 वर्षीय युवती रांची के हिंदपीढ़ी से सोमवार को मिली थी। पुलिस ने उसके साथ 18 विदेशियों सहित 22 लोगों को क्वारेंटाइन में भेज दिया था। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मलेशिया की है। मामले की पुष्टि होने के बाद जिला पुलिस-प्रशासन ने पूरे सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराना शुरू कर दिया है।  सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। रांची के उपायुक्त और एसएसपी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।


ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि उक्त महिला उन लोगों में शामिल थी, जिन्हें 18 विदेशी नागरिकों सहित 22 लोगों को सोमवार को हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद और उसके आसपास से पुलिस ने पकड़कर खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था। सभी की जांच करायी गयी थी, जिसमें से एक महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यह महिला 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुई थी। पकड़े गये कुछ लोग 18 मार्च के बाद रांची आये थे।


झारखंड में अब तक 274 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है, जिनमें से 266 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इनमें से एक पॉजिटिव है, जबकि 7 के रिपोर्ट का इंतजार है। झारखंड की राजधानी में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने रांची वासियों से अपील की है जो भी व्यक्ति 16 मार्च 2020 को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच में सफर कर रांची पहुंचे हैं, वह इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें और आवश्यक रूप से अपनी जांच कराएं।