बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
05-Apr-2020 01:04 PM
RANCHI : झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड में कोरोना का तीसरा मामला सामना आया है। बोकारो में बंग्लादेश में तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गय़ी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बांग्लादेश से लौटे 6 लोगों में से एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है। बोकारो के डीसी ने भी इसकी पुष्टि की है।
दरअसल बोकारो के तेलो के तीन दंपती पिछले दिनों बांग्लादेश से लौटे थे। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए बोकारो प्रशासन ने सभी छह लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में क्वारेंटाइन कराया था। इन सभी के ब्लड और स्वाब के सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स में भेजे गये थे। प्रशासन ने कहा है कि बांग्लादेश के ढाका में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल होने ये लोग वहां गये थे।15 मार्च, 2020 को ये लोग चंद्रपुरा स्थित अपने-अपने घर लौटे थे।