ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / CM के रिश्तेदार की निर्मम तरीके से हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर...

CM के रिश्तेदार की निर्मम तरीके से हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर फेंका

29-Aug-2020 09:25 AM

DHANBAD: एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. उसके शव को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंक दिया है. पुलिस ने कई जगहों से शव के टुकड़ों को बरामद किया है. मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सीएम हेमंत सोरेन के दूर के रिश्तेदार था. यह घटना राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली गांव की है.

पत्नी पर केस दर्ज

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दलदली गांव निवासी चंद्रकांत टुडू की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में किया गया. इसके बाद अलग-अलग जगहों पर फेंका गया है. राजगंज के एएसआई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी और उसके एक सहयोगी पर केस दर्ज करने का आरोप लगाया है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

लॉकडाउन में आया था घर

पुलिस ने बताया कि मृतक लॉकडाउन से पहले गुजरात में काम करता था, लेकिन इस दौरान वह बीमार हो गया तो गांव पर आ गया. लेकिन उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती थी. चंद्रकांत के तीन बच्चे है. वह अचानक 25 अगस्त को लापता हो गया. इसको लेकर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. गांव का किसान खेत पर जा रहा था. इस दौरान ही उसने कुएं में देखा की कटा हुआ पैर तैर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पत्नी महुआ से बना शराब बेचती है. शराब की धंधे को लेकर चंद्रकांत और मालती के बीच झगड़ा होता था. उन्होंने आरोप लगाया कि धंधे में अड़चन के कारण भाई की हत्या उसकी पत्नी ने अपने बेटे और एक अंजान युवक के साथ मिलकर कर दी है. आरोप लगाया कि चार साल पहले उसके बड़े भाई अनिल टुडू के बेटे तन्मय की भी हत्या मालती ने ही की थी.