ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

झारखंड में बुजुर्ग दंपति के साथ हैवानियत! डायन का आरोप लगाकर तीन बदमाशों ने पोल से बांधकर पीटा

26-Nov-2023 06:38 PM

By First Bihar

CHATARA: झारखंड के चतरा जिले से बुजुर्ग दंपति के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। यहां डायन और भूत का आरोप लगाकर लोगों ने पति-पत्नी को बिजली के पोल से बांधकर पीटा। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया है। घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित तिलैया गांव है।


बताया जा रहा है कि तिलैया गांव निवासी 66 वर्षीय सहदेव गंझू और उनकी पत्नी दसवी देवी को गांव के लोग डायन कह कर आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। शनिवार को बुजुर्ग दंपति कहीं जा रहे थे, तभी गांव के ही रहने वाले केदार गंझू, फौजदारी गंझू और कैलु गंझू ने उनका रास्ता रोक दिया। तीनो आरोपी दोनों पति-पत्नी को डायन कहकर प्रताड़ित करने लगे।


इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग सहदेव गंझू को बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। सहदेव की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी दुर्वयवहार किया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुजुर्ग दंपति को आरोपियों से मुक्त कराया और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।