ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / झारखंड सरकार ने कहा-बिहार के कारण हमारे राज्य में फैल रहा कोरोना, सही...

झारखंड सरकार ने कहा-बिहार के कारण हमारे राज्य में फैल रहा कोरोना, सही इलाज के लिए पड़ोसी राज्य से झारखंड लाये जा रहे मरीज

28-Jul-2020 07:15 AM

PATNA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार के दावों पर पडोसी राज्य झारखंड ने गंभीर सवाल उठाया है. झारखंड सरकार ने सीधा आरोप लगाया है कि बिहार के कारण झाऱखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ रहा है. हालत ये है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बिहार से झारखंड लाया जा रहा है ताकि उन्हें सही इलाज मिल सके. झारखंड सरकार ने कहा है वह ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठायेगी.

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने लगाया आरोप

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा है कि बिहार के कारण झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों के 65 फीसदी मामलों में ये बात सामने आई है कि मरीज खुद या फिर उनके परिवार के कोई सदस्य बिहार या फिर पड़ोस के राज्य बंगाल गए थे.  कोरोना संक्रमित मरीजों के दूसरे राज्यो से झारखंड आने के कारण ही वहां संक्रमण का खतरा बढा है. 

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बिहार से कोविड-19 के मरीज भी यहा लाए गए ताकि झारखंड में उनका सही इलाज हो सके. झारखंड सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है. ऐसे प्रबंध किये जायेंगे जिससे ऐसी घटना आगे न हो सके. सरकारी तंत्र इस पर काम कर रहा है. 



गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड सरकार ने बिहार से आने वाली ट्रेनों की आवाजाही बंद करा दी थी. एक पखवाडे पहले झारखंड सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से आग्रह किया था बिहार से आने वाली ट्रेनों का झारखंड में आगमन बंद किया जाये. झारखंड सरकार ने कहा था कि बिहार में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार से झारखंड में संक्रमण नहीं फैले इसके लिए ट्रेनों की आवाजाही बंद करा दी गयी थी. अब झारखंड ने खुलकर कहा है कि बिहार के कारण वहां भी कोरोना का संक्रमण बढ रहा है.