ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / महागठबंधन को झटका, झारखंड में अकेले बाबूलाल मरांडी की पार्टी सभी सीटों पर...

महागठबंधन को झटका, झारखंड में अकेले बाबूलाल मरांडी की पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

03-Nov-2019 10:17 PM

RANCHI:  झारखंड में गठबंधन से पहले ही महागबंधन को झटका लगा है. बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने झारखंड के सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. पार्टी 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. बता दें कि हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा था कि बाबूलाल मरांडी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत होगी. लेकिन बाबूलाल को हेमंत का नेतृत्व स्वीकार नहीं हैं. झारखंड में राजद और कांग्रेस हेमंत के नेतृत्व में चुनाव लड़नों को लेकर तैयार है.

कल बुलाई बैठक

विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए जेवीएम ने सोमवार को बैठक बुलाई है. उम्मीदवार के चयन के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. योग्य उम्मीदवारों की सूची 10 नवंबर तक तलब की गई है.

चुनावी घोषणा पत्र कर चुके हैं जारी

21 अक्टूबर को मरांडी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. मरांडी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह मैट्रिक पास छात्र-छात्रों का फ्री मैं लैपटॉप देंगे. शिक्षित झारखंड बनाना है. स्कूलों में तकनीकि शिक्षा दी जाएगी. प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब परिवार के बच्चों के लिए रिजर्व रहेगा. झारखंड में छात्रों को महंगी से महंगी पढ़ाई भी मुफ्त में कराई जाएगी. जिससे राज्य का हर लड़का-लड़की अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना सपना साकार कर सके.